केंद्र सरकार द्वारा समर्थ योजना 2019 (Samarth Yojana 2019) के तहत वस्त्र मंत्रालय द्वारा आने वाले महीनों में 4 लाख लोगों को कपड़ा क्षेत्र में निशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध करवाएगी| इस योजना द्वारा लोगों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा
समर्थ योजना 2019 (Samarth Yojana 2019) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कपड़ा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देना है| इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए पीएम समर्थ योजना 2019 (PM Samarth Scheme 2019) शुरू की जा रही है| टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करवाने के लिए 18 राज्यों के लगभग 4 लाख लोगों को चुना जाएगा|
पीएम समर्थ योजना 2019 (PM Samarth Yojana 2019) के तहत केंद्र तथा राज्य सरकार में हुए समझौते में 16 राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद हैं| इनमें ओडिशा तथा जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि मौजूद नहीं है| इस योजना द्वारा वस्त्र क्षेत्र को काफी हद तक बढ़ावा मिलेगा|
समर्थ योजना 2019 (Samarth Scheme 2019) का उद्देश्य हस्तशिल्प, हथकरघा, रेशम कीट पालन तथा जूट के पारंपरिक क्षेत्र में कौशल को विकसित करना तथा उसे बढ़ावा देना है|
समर्थ योजना 2019 | Samarth Yojana 2019
- इस योजना द्वारा कपड़ा क्षेत्र में फ्री ट्रेनिंग प्रदान करवाई जाएगी|
- ट्रेनिंग के साथ ही साथ रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा|
- इससे वस्त्र उद्योगों के लिए कुशल कारीगरों की मांग पूरी होगी|
- इस योजना द्वारा कपड़ा क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा|
- इससे लाभ यह होगा कि आने वाले समय में व्यक्ति आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकता है|
- उम्मीदवार खुद का रोजगार भी शुरू कर सकता है|
आज के समय में अगर देखा जाए तो कपड़ा क्षेत्र में लगभग 75% महिलाएं काम कर रही हैं| इस योजना द्वारा महिला सशक्तिकरण को भी काफी हद तक बढ़ावा मिलेगा| समर्थ योजना 2019 में शामिल किए जाने वाले 18 राज्य इस प्रकार हैं :- 1.) हरियाणा 2.) उत्तर प्रदेश 3.) जम्मू कश्मीर 4.) मिजोरम 5.) अरुणाचल प्रदेश 6.) केरल 7.) तेलंगाना 8.) आंध्र प्रदेश 9.) तमिलनाडु 10.) मध्य प्रदेश 11.) ओडिशा 12.) असम 13.) कर्नाटक 14.) मणिपुर 15.) त्रिपुरा 16.) झारखंड 17.) उत्तराखंड 18.) मेघालय|
समर्थ योजना 2019 | Samarth Yojana 2019
- इस योजना द्वारा ट्रेनिंग करने के बाद उम्मीदवारों को कपड़ा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में रोजगार प्रदान करवाया जाए|
- इस ट्रेनिंग में उन्हें बुने हुए कपड़े, हथकरघा, धातु हस्तकला, कालीन तथा हस्तकला आदि से जुड़े कार्यों में कौशल विकास कराया जाएगा|
- योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
- इस योजना के दिशा निर्देश डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें|