{कर्ज माफी}Kisan Karz Mafi MP 2019 |मार्च 2018 से पहले के 2 लाख तक कर्ज माफ

किसान कर्ज माफी मध्य प्रदेश | Kisan Karz Mafi MP 2019 | Kisan Karz Mafi Madhya Pradesh 2019 | Madhya Pradesh Karz Mafi 2019 | MP Karj Mafi 2019 | MP Kisan Karz Mafi List | MP Karj Mafi | Karj Mafi Madhya Pradesh

जैसा की आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस द्वारा चुनावों से पूर्व किए गए किसान कर्ज माफी के वादे ने कांग्रेस को 3 राज्यों में सत्ता में ला दिया है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावों के दौरान किसानों को सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का भरोसा दिया था|

श्री कमलनाथ मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के द्वारा शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही 17 दिसंबर 2018 को किसानों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज माफी की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कर्ज माफी के पात्र किसानों की सूची तैयार करने के आदेश जारी किए हैं|

Kisan Karz Mafi MP 2019
Kisan Karz Mafi MP 2019

मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ राजेश के हस्ताक्षर के साथ जारी एक पत्र में लिखा गया है की जून 2009 से लेकर 31 मार्च 2018 तक राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों से 2 लाख तक का कर्ज लेने वाले किसान कर्ज माफी के हकदार होंगे| मुख्यमंत्री किसान कर्ज माफी मध्य प्रदेश 2019(Kisan Karz Mafi MP 2019) योजना के तहत किसानों का खेती के लिए लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा|

नोट :-  मध्य प्रदेश की अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए यहां पर क्लिक करें|

Kisan Karz Mafi Madhya Pradesh 2019 Scheme Benifits(योजना के लाभ)

  • इस योजना के तहत लगभग 33 लाख किसानों को लाभ मिलेगा|
  • जून 2009 से लेकर मार्च 2018 तक खेती के लिए लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा|
  • योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा|
  • मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना से छोटे वर्ग के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा|

Kisan Karz Mafi MP 2019 Important Things(जरूरी बातें)

  • इस योजना के तहत सिर्फ कृषि खेती के लिए लिया गया 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा|
  • कृषि उपकरणों के लिए लिया गया कर्ज माफ नहीं होगा|
  • सिंचाई साधनों के लिए जैसे कि तालाब कुआं आदि के लिए लिया गया कर्ज माफ नहीं किया जाएगा|
  • खेत की सुरक्षा हेतु तार लगाने के लिए लिया गया कर्ज भी इस योजना के दायरे में नहीं आता है|
  • जून 2009 से लेकर मार्च 2018 तक कृषि के लिए लिया गया ऋण ही इस योजना के दायरे में आएगा|
  • राष्ट्रकृत बैंक तथा सहकारी बैंकों से लिया गया कर्ज ही इस योजना के तहत माफ किया जाएगा|

मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी 2019(Madhya Pradesh Kisan Karz Mafi 2019) योजना की घोषणा 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा की जा चुकी है| किसान कर्ज माफी लिस्ट जारी कर दी गई है लिस्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें|

Share

5 thoughts on “{कर्ज माफी}Kisan Karz Mafi MP 2019 |मार्च 2018 से पहले के 2 लाख तक कर्ज माफ”

Leave a Comment