बेबी केयर किट महाराष्ट्र | Baby Care Kit Maharashtra | MH Baby Care Kit | बेबी केयर किट योजना
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बच्चों के जन्म के समय बच्चों तथा माताओं को उपहार के रूप में फ्री बेबी किट प्रदान करने की योजना आरंभ करने जा रही है| इस योजना के तहत बच्चों तथा माताओं के लिए ₹2000 की बेबी किट प्रदान करवाई जाएगी| बेबी केयर किट महाराष्ट्र (baby care kit maharashtra) योजना जल्द ही शुरू होने जा रही है|यह योजना महाराष्ट्र की सरकारी योजनाओं में से एक है|इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 80 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे| इस योजना का लाभ उन्हीं माताओं तथा बच्चों को मिलेगा| जो बच्चे राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सरकारी अस्पतालों में पैदा होंगे|
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेबी केयर किट केवल परिवार के पहले बच्चे को ही प्रदान करवाई जाएगी|महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना से माताओं को सरकारी अस्पताल में अपने बच्चों को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित करेगी| सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने बच्चों को सरकारी अस्पतालों में जन्म दें| ताकि बच्चे की सही तरीके से देखभाल की जाए तथा बच्चों को उचित पोषण मिल सके|
Baby Care Kit Yojana
इस योजना से बच्चों की सही तरीके से जांच की जाएगी की पैदा होने वाले बच्चे किसी रोग से ग्रस्त तो नहीं है|फ्री बेबी केयर किड्स योजना पहले से ही हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में चल रही है| महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का एक उद्देश्य यह भी है कि राज्य में शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके|नवजात शिशुओं को उनके जन्म के समय सरकार द्वारा फ्री बेबी किट प्रदान करवाई जाएगी|
बेबी केयर किट महाराष्ट्र वस्तुओं की सूची | बेबी केयर क्या है | बेबी किट में क्या क्या आता है
- इस योजना में बच्चों के लिए कपड़े प्रदान करवाएं जाएंगे|
- इसमें बच्चों की मालिश के लिए तेल और थर्मामीटर भी प्रदान करवाए जाएंगे|
- मच्छरदानी तथा कंबल भी इसमें शामिल हैं|
- शैंपू, एक छोटा बिस्तर, डायपर, नेल कटर और हाथ के दस्ताने आदि भी बच्चों को प्रदान करवाएं जाएंगे|
- बॉडी वॉश लिक्विड और हैंड सैनिटाइजर भी बच्चों को दिए जाएंगे|
- मां के लिए कपड़े भी इसमें शामिल होंगे|
- बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी दिए जाएंगे|
- जुराबे और तोलिया भी बच्चों को मिलेंगे|