महाराष्ट्र सरकार द्वारा बच्चों के जन्म के समय बच्चों तथा माताओं को उपहार के रूप में फ्री बेबी किट प्रदान करने की योजना आरंभ करने जा रही है| इस योजना के तहत बच्चों तथा माताओं के लिए ₹2000 की बेबी किट प्रदान करवाई जाएगी| बेबी केयर किट महाराष्ट्र 2019 (baby care kit maharashtra 2019) योजना जल्द ही शुरू होने जा रही है|यह योजना महाराष्ट्र की सरकारी योजनाओं में से एक है|इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 80 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे| इस योजना का लाभ उन्हीं माताओं तथा बच्चों को मिलेगा| जो बच्चे राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सरकारी अस्पतालों में पैदा होंगे|
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेबी केयर किट केवल परिवार के पहले बच्चे को ही प्रदान करवाई जाएगी|महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना से माताओं को सरकारी अस्पताल में अपने बच्चों को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित करेगी| सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने बच्चों को सरकारी अस्पतालों में जन्म दें| ताकि बच्चे की सही तरीके से देखभाल की जाए तथा बच्चों को उचित पोषण मिल सके|
इस योजना से बच्चों की सही तरीके से जांच की जाएगी की पैदा होने वाले बच्चे किसी रोग से ग्रस्त तो नहीं है|फ्री बेबी केयर किड्स योजना पहले से ही हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में चल रही है| महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का एक उद्देश्य यह भी है कि राज्य में शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके|नवजात शिशुओं को उनके जन्म के समय सरकार द्वारा फ्री बेबी किट प्रदान करवाई जाएगी|
बेबी केयर किट महाराष्ट्र 2019 वस्तुओं की सूची
- इस योजना में बच्चों के लिए कपड़े प्रदान करवाएं जाएंगे|
- इसमें बच्चों की मालिश के लिए तेल और थर्मामीटर भी प्रदान करवाए जाएंगे|
- मच्छरदानी तथा कंबल भी इसमें शामिल हैं|
- शैंपू, एक छोटा बिस्तर, डायपर, नेल कटर और हाथ के दस्ताने आदि भी बच्चों को प्रदान करवाएं जाएंगे|
- बॉडी वॉश लिक्विड और हैंड सैनिटाइजर भी बच्चों को दिए जाएंगे|
- मां के लिए कपड़े भी इसमें शामिल होंगे|
- बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी दिए जाएंगे|
- जुराबे और तोलिया भी बच्चों को मिलेंगे|
Beby Care kit
hamy nahi mile